Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार

हमें फॉलो करें 3 आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार
, सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (22:49 IST)
अंबास्सा (त्रिपुरा)। तीन आदिवासी लड़कियों के साथ युवकों के एक समूह ने त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूरवर्ती क्षेत्र अस्तरामपाड़ा में सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
धुमाचेरा पुलिस थाने के प्रभारी सुबिमल बरमन ने बताया कि ये लड़कियां शिवरात्रि के मौके पर शनिवार को गांव के एक मेले में गई हुई थीं। वे लोग रात के करीब 11.30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी चार आदिवासी युवक उन्हें जबरदस्ती एक जंगल में ले गए और उनसे बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िताओं को धमकी दी थी इसलिए उनके परिजनों ने इसकी शिकायत नहीं की थी। बरमन ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को शिकायत करने के लिए कहा।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िताओं ने बाद में चार में से दो आरोपियों की पहचान कर ली और उनको गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये बैंकें हड़ताल से हो सकती हैं प्रभावित