Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाजी अली दरगाह पर तृप्ति का हंगामा

हमें फॉलो करें हाजी अली दरगाह पर तृप्ति का हंगामा
मुंबई , शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (16:15 IST)
महाराष्ट्र में मुंबई नगर पुलिस ने हाजी अली दरगाह के समीप सार्वजनिक स्थल पर हंगामा के आरोप में भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई और मानवाधिकार इकाई गुट के सदस्यों के विरुद्ध गुरुवार देर रात एक मामला दर्ज किया।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें देर रात घर लौटने की इजाजत दे दी गई। सभी लोगों को बंबई पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था।
 
पुलिस से इजाजत लिए बगैर कल शाम सुश्री देसाई और कार्यकर्ताओं ने दरगाह के बाहर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन लोगों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास 'वर्षा' की ओर मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया और उन लोगों को हिरासत में लेकर आजाद मैदान थाना ले जाया गया।
     
इसके पहले सुश्री देसाई महाराष्ट्र के नासिक में शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश के लिए आंदोलनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुकी है। एआईएमआईएम के एक स्थानीय नेता ने चेतावनी दी थी कि अगर सुश्री देसाई दरगाह के अंदर जाती हैं तो उनके चेहरे पर काली स्याही पोत दी जाएगी। शिवसेना के एक स्थानीय नेता ने सुश्री देसाई पर राजनीति करने का आरोप लगाया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीवी पर बहस के दौरान केरल में दो जख्मी