Publish Date: Fri, 22 Sep 2017 (10:03 IST)
Updated Date: Fri, 22 Sep 2017 (10:05 IST)
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एसएसबी के जवानों पर हुए हमले में शामिल थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को बनिहाल में हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आतंकी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गजनफर और आरिफ के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि रामबान जिले की बनीहाल तहसील में जवाहर सुरंग के पास एसएसबी के शिविर हमला हुआ था जिसमें एसएसबी का एक हवलदार शहीद हो गया था जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया था।