Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकार के काम से खुश नहीं हैं उद्धव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uddhav Thackray
उस्मानाबाद , गुरुवार, 5 मई 2016 (07:46 IST)
उस्मानाबाद। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह सूखा से निपटने में भाजपा नीत सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। सरकार में उनकी पार्टी भी एक सहयोगी है।
 
ठाकरे ने कहा कि सूखा कार्य को लेकर सरकार के कामकाज पर मैं नाखुश हूं। हालांकि यह समय लोगों की मदद करने का है ना कि सरकार पर दोष मढ़ने का।
 
शिवसेना प्रमुख सूखा से सबसे ज्यादा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र में उस्मानाबाद जिले में दौरे पर थे। इस मौके पर उन्होंने परांदा तहसील में शिव जल क्रांति जल संरक्षण परियोजना लोगों को समर्पित किया। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में बस पुल से गिरी, 13 यात्रियों की मौत