Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक लाख रुपए का इनामी यूकेएलए उग्रवादी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें UKLA
इम्फाल , गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (15:22 IST)
इम्फाल। मणिपुर में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन आर्मी (यूकेएलए) के 1 लाख रुपए की इनामी राशि वाले एक शीर्ष उग्रवादी और उसके 2 अन्य कैडरों को सेनापति जिले से गिरफ्तार किया गया है।
 
मणिपुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस अधीक्षक (कंगपोकपी) एच. बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने बुधवार को एक होटल पर छापा मारा और संगठन के स्वघोषित 'अध्यक्ष' थांगखोसेई किपगेन (33) और उसके 2 साथियों सेईगोउलेन दोउंगले (31) और लेनखोमांग किपगेन (21) को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने बताया कि थांगखोसेई किपगेन पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वे फिरौती के लिए कुछ ठेकेदारों के अपहरण की योजना बना रहे थे। जबरन वसूली और फिरौती के लगातार सामने आ रहे मामलों की जांच के लिए इम्फाल-माओ राजमार्ग पर हाल में पुलिस के दलों को तैनात किया गया था।
 
गत बुधवार को लांगोल गेम्स विलेज इलाके से पुलिस कमांडो ने प्रतिबंधित संगठन जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट के एक अन्य कैडर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कैडर की पहचान 33 वर्षीय जॉनसन कामहे के रूप में की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फरीदकोट में महिला के साथ दो लोगों ने किया बलात्कार