Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड में तबाही की तस्वीरें, भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेकाबू, सेना को मदद के लिए बुलाया (देखें फोटो)

हमें फॉलो करें उत्तराखंड में तबाही की तस्वीरें, भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेकाबू, सेना को मदद के लिए बुलाया (देखें फोटो)

एन. पांडेय

, मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (13:53 IST)
उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से हालात बेकाबू हो गए हैं। कुमाऊं में कुदरत का कहर इंसानों पर मौत बनकर टूट रहा है। रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया क्षेत्र के गांव में 2 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। 
webdunia

तल्ला रामगढ़ में आने वाले जमरानी गांव में 5 लोगों के मकान के मलबे में दबने की सूचनाएं मिल रही हैं। थलाड़ गांव में हयात सिंह के मकान में 5 लोगों के दबने की खबर है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण के गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबने की खबर आ रही है। जिसमें चाची और दो भतीजी शामिल हैं। मदद के लिए को बुलाना पड़ा है। 
webdunia

नैनीताल शहर का देश के बाकी हिस्सों से सड़क संपर्क टूट चुका है। नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा तबाही की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। रामगढ़ ब्लॉक में एक मकान के ऊपर मलबा गिरने से 12 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। सड़क टूटने के चलते रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
webdunia

रानीखेत से आर्मी की डोगरा रेजीमेंट के जवानों को रेस्क्यू और राहत कार्य के लिए बुलाया गया है। नैनीताल के एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने के चलते राहत-बचाव कार्य में देरी हो रही है। आर्मी और एयरफोर्स के जवानों के आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो सकेगा।
webdunia

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
 
webdunia

रामनगर के लेमन ट्री रिजॉर्ट में करीब 100 सैलानी और स्टाफ फंसे हुए हैं। रिजॉर्ट में कोसी नदी का पानी घुस गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकलने के प्रयास में जुटे हैं। बहरहाल सभी फंसे हुए लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह रिजॉर्ट मोहान गांव में स्थित है, जो कॉर्बेट की सीमा से लगा हुआ है। रिजॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह मान ने जानकारी दी है कि सभी सुरक्षित हैं। (सभी फोटो : एन. पांडेय)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश सरकार बिजली कंपनियों को देगी 20 हजार करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी