Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वादशी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल द्वादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त-विष्णु द्वादशी, मदन द्वादशी
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

MP में नवरात्रि पर अनोखी बच्ची का जन्म, डॉक्टर भी हैरान...

हमें फॉलो करें MP में नवरात्रि पर अनोखी बच्ची का जन्म, डॉक्टर भी हैरान...
, रविवार, 3 अप्रैल 2022 (13:15 IST)
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नवरात्रि के पहले दिन जन्मी एक बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बच्ची को लोग चमत्कार मान रहे हैं।इस बच्ची के जन्म को लेकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म हुआ है।

खबरों के अनुसार,  दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन जन्‍मी इस बच्ची की अंगुलियों पर मेहंदी लगी हुई है। उसका जन्म रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार तड़के हुआ। ये खबर इस कदर फैली कि आसपास के लोग भी बच्ची को देखने स्वास्थ्य केंद्र पर जमा हो गए। इस अनोखी बच्‍ची को लोग साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म मान रहे हैं।

बच्ची के पिता ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके घर पहले बच्चे का जन्म कन्या के रूप में हुआ है, ये देवीय नक्षत्रों के मिलन से हुआ है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि समय से पहले जन्म होने की वजह से बच्ची की अंगुलियों पर निशान आ गए हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, पाक संसद में बिना वोटिंग अविश्वास प्रस्ताव खारिज, इमरान ने की संसद भंग करने की सिफारिश