Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति ने महिला की हत्या की, सजी-धजी युवती का शव देखकर सन्नाटे में आ गए लोग

Advertiesment
UP
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में एक परिचित के यहां सोमवार रात शादी में गई एक महिला की उसके पति ने हत्या कर शव घर के बाहर गली में फेंक दिया।
 
सोमवार की रात 11:30 बजे सुंदर वस्त्र पहने महिला का शव गली में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
सोमवार रात बरेली शहर के गंगापुर में बालाजी मंदिर के सामने की गली में एक सजी-धजी युवती का शव पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। पुलिस भी सूचना के बाद आ गई। प्रेम नगर की माधवबाड़ी चौराहा निवासी महिला लक्ष्मी ने जिला अस्पताल में शव की पहचान अपनी बेटी 23 वर्षीय निशा के रूप में की। लक्ष्मी ने कहा कि तीन साल पहले निशा की शादी गंगापुर निवासी लखन से की थी।
 
ससुराल वाले दहेज को लेकर निशा को परेशान करते थे। एक महीने से बेटी मायके में थी। बेटी निशा की मां लक्ष्मी के मुताबिक सोमवार को माधवबाड़ी में उसकी सहेली के बेटे की शादी थी। उसमें निशा भी उनके साथ आई थी। निशा का पति लाखन भी वहां गया और पड़ोस में एक दूसरी शादी समारोह में साथ चलने के लिए निशा पर दबाव डालने लगा, साथ ले जाने की काफी मिन्नत की। निशा ने उससे साथ जाने को मना कर दिया। थोड़ी देर बाद वह पति के साथ चलने को तैयार हो गई। आधा घंटे बाद निशा उसके साथ चली गई।
 
लगभग एक घंटे के अंदर निशा का शव पड़ोस की गली में पड़े होने की सूचना मिली। क्षेत्राधिकारी श्वेता यादव ने बताया कि शव मिलने की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की महिला के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निशा के पति लखन की पुलिस तलाश कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को राहत




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi