Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यौन उत्पीड़न की शिकार, आग लगाकर दी जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें UP news in hindi
मुजफ्फरनगर , शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (12:06 IST)
मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश)। एक ही गांव के 2 युवकों ने 14 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद पीड़िता ने अपने घर में कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया।
 
थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को लाचेदा गांव में हुई। 2 युवकों मोहन कुमार और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोस्को कानून के तहत और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता जब खेत गई हुई थी, तभी दोनों युवकों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की के रोने की आवाज सुनकर गांव वाले उसकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 
इसके बाद लड़की ने अपने घर जाकर खुद को आग लगा ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

66 वर्ष के हुए मोदी, राष्ट्रपति ने दी बधाई