Publish Date: Fri, 10 Jul 2020 (08:21 IST)
Updated Date: Fri, 10 Jul 2020 (09:30 IST)
कानपुर। 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार को यूपी पुलिस ने कानपुर के भऊती इलाके हुई मुठभेड़ में मारा गया। जानिए कब क्या हुआ...
2 जुलाई: विकास दुबे को गिरफ्तार करने 3 थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी। विकास की गैंग ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। 6 पुलिसकर्मी घायल।
3 जुलाई: पुलिस ने अगले ही दिन सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। बिकरू कांड में पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विकास पर 2.5 लाख, अमर पर 25 हजार और दूसरे लोगों पर 18-18 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। उसका विकरू गांव स्थित मकान गिराया गया.
4 जुलाई: मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी उठे सवाल। कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई।
5 जुलाई: पुलिस ने विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री पुलिस की गोली लगने से घायल। उसने खुलासा किया कि विकास ने पहले से प्लानिंग कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
6 जुलाई: पुलिस ने अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 को गिरफ्तार किया। शूटआउट की घटना के वक्त पुलिस ने बदमाशों से बचने के लिए क्षमा दुबे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन क्षमा ने मदद करने की बजाय बदमाशों को पुलिस की लोकेशन बता दी. रेखा भी बदमाशों की मदद कर रही थी।
7 जुलाई: फरीदाबाद में विकास दुबे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें वह ऑटो पकड़ता दिखा। उसके 3 सहयोगियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार। किया गया। गिरफ्तार होने वालों में कार्तिकेय उर्फ प्रभात, अंकुर, और अंकुर के पिता श्रवण शामिल।
चौबेपुर थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया, उनकी मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच शुरू।
8 जुलाई: एसटीएफ ने विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया। विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर 5 लाख की गई।
विकास दुबे गैंग का मेम्बर श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मुखबिरी के आरोप में चौबेपुर के एसओ विनय तिवारी और चौकी प्रभारी केके शर्मा निलंबित किए गए। चौबेपुर थाने में 55 नए पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
9 जुलाई: विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और बव्वन पुलिस मुठभेड़ में ढेर। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद से पकड़ा था वो भागने की कोशिश में मारा गया। इटावा में पुलिस ने प्रवीण उर्फ़ बव्वन दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे। यूपी एसटीएफ की टीम उसे लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई।
10 जुलाई : कानपुर लाते समय रास्ते में पलटी विकास दुबे की गाड़ी। बंदूक छिनकर भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में मारा गया।