Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Uttarakhand Budget 2023 : वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया 77407.08 करोड़ रुपए का बजट

हमें फॉलो करें Pushkar Singh Dhami
, बुधवार, 15 मार्च 2023 (17:17 IST)
गैरसैंण (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 77,407.08 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में चल रहे बजट सत्र के दौरान पेश बजट में अगले वित्त वर्ष में 57,057 करोड रुपए की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है, जबकि चालू वित्त वर्ष में राजस्व प्राप्ति 51,474 करोड़ रुपए अनुमानित है।

बजट में कुल व्यय 77,407.08 करोड़ रुपए अनुमानित है। इस बार प्रदेश में राजस्व अधिशेष बजट पेश किया गया है जो 4309 करोड़ रुपए है। बजट में राजकोषीय घाटा 9,046 करोड़ रुपए रहने का अनुमान रखा गया है।

बजट में कर के अलावा अन्य स्रोतों से राजस्व 25,654 करोड़ रुपए अनुमानित है, जबकि 13,133 करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है। अग्रवाल ने बजट भाषण में कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में मानव पूंजी और समावेशी विकास पर जोर दिया गया है।

साथ ही पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, प्रौद्योगिकी आधारित विकास और अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण के बीच समन्वय पर ध्यान दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान खान को लाहौर हाईकोर्ट से मिली राहत, पुलिस कार्रवाई पर रोक, हिंसक झड़पों में 60 से ज्यादा घायल