Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोएडा में घना कोहरा, दर्जनभर गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें नोएडा में घना कोहरा, दर्जनभर गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल
, शनिवार, 16 जनवरी 2021 (17:35 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जनभर गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिससे इस घटना में 4 लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चल रहे दर्जनभर वाहन आपस में एक के बाद एक सीरीज में टकराते चले गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को हटाया गया तथा यातायात को चालू किया गया।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आज सुबह आधा दर्जन वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए जिसमें तीन लोगों को मामूली चोट आई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखि‍र क्‍यों 20 जनवरी को ही होता है अमेरिका में इनॉग्रेशन डे, क्‍या है इसका इतिहास?