Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा नेता विजय जॉली पर बलात्कार का आरोप

हमें फॉलो करें भाजपा नेता विजय जॉली पर बलात्कार का आरोप
, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (17:51 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भाजपा विधायक विजय जॉली पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। उन पर एक महिला ने कथित तौर पर नशीले पदार्थ देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला द्वारा यहां महिला पुलिस थाने में 21 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाने के बाद साकेत के पूर्व विधायक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 फरवरी को गुड़गांव के आपणो घर रिसॉर्ट में जॉली ने उसके पेय पदार्थ में कोई नशीली चीज मिला दी थी और उसके बाद दुष्कर्म किया।
 
विजय जोली वर्ष 2003 से 2008 तक विधायक थे। उन्होंने कहा कि महिला के खिलाफ उन्होंने 17 फरवरी को ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली करने का मामला दर्ज करवाया था। जॉली ने कहा कि सभी आरोप मनगढ़ंत हैं और ये उन्हें बदनाम करने एवं उनकी राजनीतिक छवि को कलंकित करने के लिए लगाए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक परिदृश्य में एक चमकता स्थान