Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहारनपुर में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान बवाल

हमें फॉलो करें सहारनपुर में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान बवाल
सहारनपुर , शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (11:12 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकालने के मुद्दे पर दो पक्षों में पथराव हुआ। इसमें सांसद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।
 
पुलिस के अनुसार थाना जनकपुरी के अंतर्गत सड़क दूधली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, उसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि इस शोभायात्रा की इजाजत नहीं थी लेकिन उसे निकालने का प्रयास किया गया जिस दौरान एक समूह ने पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इसमें चोटिल हो गए हैं। एसएसपी ने यह भी बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं।
 
मौके पर सांसद राघव लखनपाल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और वह और कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी चोटिल हो गए। देर रात में सांसद लखनपाल और उनके समर्थकों ने शोभायात्रा निकाले जाने की मांग करते हुए धरना दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट