Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि शनिवार को रामपुर में होगी

हमें फॉलो करें हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि शनिवार को रामपुर में होगी
, गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (13:12 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि यहां रामपुर में शनिवार को होगी। उनके परिवार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के यहां निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के प्रवक्ता यशवंत छाजटा ने बताया कि सिंह की अंत्येष्टि रामपुर में 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे होगी।
सिंह की पार्थिव देह को शिमला के उनके निजी आवास होली लॉज में रखा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए माकपा विधायक राकेश सिंघा, कई अन्य नेता और हजारों समर्थक होली लॉज पहुंचे।

 
छाजटा ने बताया कि सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार को पूरे दिन होली लॉज में रखा जाएगा। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक जनता रिज मैदान में दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन कर सकेगी। इसके बाद पार्थिव देह को शिमला में कार्ट रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' ले जाया जाएगा, जहां सुबह 11.40 से दोपहर 1 बजे तक उनके दर्शन किए जा सकेंगे और उसके बाद दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से रामपुर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर के पदम पैलेस में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सिंह के अंतिम दर्शन हो सकेंगे तथा 3 बजे अंत्येष्टि होगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में बढ़ रहा है प्रतिकूल मौसमी घटनाओं का प्रकोप