khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

Advertiesment
virbhadra singh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता वीरभद्र सिंह का इंदिरा गांधी मैडीकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। सिंह 87 वर्ष के थे और कोरोना सम्बंधी जटिलताओं का ईलाज चल रहा था। 
 
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि सिंह को गत 13 अप्रैल को दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए थे और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दूसरी बार भी कोरोना को मात दे दी तथा हालत में सुधार होने के बाद उन्हें यहां आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
सिंह 9 बार विधायक, 6 बार मुख्यमंत्री, 5 बार सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और पुत्री अपराजिता सिंह हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों में कई रहे हैं डॉक्टर, वकील और इंजीनियर