Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वीरेश कुमार भावरा होंगे पंजाब के नए DGP, सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की लेंगे जगह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Viresh Kumar Bhavra
, शनिवार, 8 जनवरी 2022 (16:20 IST)
चंडीगढ़। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वीरेश कुमार भावरा को पंजाब पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक आदेश में यह जानकारी दी गई। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी को उन 3 अधिकारियों की सूची में से चुना, जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दी गई थी।
 
सूची में आईपीएस अधिकारियों दिनकर गुप्ता और प्रबोध कुमार का भी नाम था। आदेश में कहा गया कि भावरा का कार्यकाल न्यूनतम 2 वर्ष का होगा। वर्तमान में सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब के सीएम चन्नी के परिवार के 3 सदस्य निकले कोरोनावायरस से संक्रमित