Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़वासियों को दी पोला तिहार की बधाई

हमें फॉलो करें vishnu dev sai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (13:14 IST)
Pola Tihar festival: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने रायपुर में प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पोला तिहार (Pola Tihar) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है।

 
इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। साय ने कहा कि पोला का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता हैं।
 
साय ने कहा कि पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ा खुलासा, ICICI बैंक से 16.80 करोड़ रुपए रेगुलर इनकम ले रही थीं माधवी बुच