Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्वीट विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय को मिली पुलिस सुरक्षा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Actor Vivek Oberoi
, गुरुवार, 23 मई 2019 (11:14 IST)
मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफिया सूचनाएं मिली थीं। अधिकारी ने बताया कि ओबेरॉय को बुधवार को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए।

उन्होंने बताया कि ओबेरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है। ओबेरॉय हाल में अपने एक विवादित ट्वीट के कारण चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे।बाद में उन्होंने वह ट्वीट हटाकर माफी मांग ली थी।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुझानों में राजग सरकार, डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे चढ़ा