Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम की चाय के मुरीद हुए पूर्व स्टार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स

हमें फॉलो करें असम की चाय के मुरीद हुए पूर्व स्टार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स
, गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (22:50 IST)
गुवाहाटी। दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने गुरुवार को कहा कि वे असम की चाय अपने घर लेकर जाएंगे, क्योंकि वे इसे सबसे अच्छी चाय में से एक मानते हैं। विंडीज के पूर्व कप्तान ने असम के मौसम की भी तारीफ की और कहा कि भारत और एंटीगुआ में कई बातें समान हैं।
 
 
रिचर्ड्स ने यहां कहा कि गुवाहाटी आना एक खूबसूरत अनुभव रहा। जब मैं कोलकाता से यहां आया तो हवा बेहद स्वच्छ थी। मुझे इस जगह की खूबसूरती पसंद आई। आपकी चाय खास है। जब भी मैं यहां आता हूं, तो मैं इसे लेता हूं। यह दुनियाभर में प्रख्यात है। जब भी मैं कहीं जाता हूं, मैं यह जानने की कोशिश करता हूं कि वहां की खासियत क्या है? यहां की चाय खास है।
 
उन्होंने बताया कि वे अपने साथ चाय लेकर जा रहे हैं, क्योंकि असम की चाय दुनिया की श्रेष्ठ चायों में से एक है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडिगो की यात्री सेवाएं सबसे खराब, एयर इंडिया की सामान नीति सबसे अच्छी