Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया अश्लील डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

हमें फॉलो करें महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया अश्लील डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR
, सोमवार, 21 मार्च 2022 (09:58 IST)
उज्जैन। दो किन्नरों ने महाकाल मंदिर में अश्लील डांस का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद बवाल मच गया। एक श्रद्धालु ने यह अश्लील वीडियो देखने के बाद महाकाल पुलिस थाने में किन्नरों के खिलाफ शिकायत की। 
 
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली। इसके पहले भी एक महिला ने बॉलीवुड सांग्स पर वीडियो बनाया था, जिसे लेकर बवाल मचा था। 
 
खबरों के मुताबिक दो किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने सैकड़ों भक्तों के सामने गेट नंबर 6 पर अश्लील डांस किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने दोनों किन्नरों के खिलाफ धारा 294 ए और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन में रूसी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन का शव बेंगलुरू पहुंचा