Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प. बंगाल के वित्तमंत्री के पास 7.5 करोड़ की संपत्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें West Bengal Finance Minister
कोलकाता , बुधवार, 6 अप्रैल 2016 (19:53 IST)
कोलकाता। उत्तरी 24 परगना जिले की खरदाहा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री अमित कुमार मित्रा ने 7.5 करोड़ रुपए से अधिक की अपनी संपत्ति घोषित की है।
 
चुनाव आयोग के समक्ष दायर उनके हलफनामे के मुताबिक, 2014-15 में तृणमूल नेता की आय 14.82 लाख रुपया थी, जबकि उनकी लेखिका पत्नी की आय उनसे अधिक करीब 17 लाख रुपया थी।
 
मित्रा की नकदी, बैंक में जमा राशि, निवेश, कार और सोना सहित चल संपत्ति कुल करीब पांच करोड़ रुपया है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
 
अचल संपत्ति में उनके नाम पर 2.76 करोड़ रुपए मूल्य की भूमि और फ्लैट जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 2.67 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मित्रा ने ड्यूक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi