Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गौतम गंभीर ने केजरीवाल को क्यों कहा 'झूठा'?

हमें फॉलो करें गौतम गंभीर ने केजरीवाल को क्यों कहा 'झूठा'?
, बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (17:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लिए फ्री वाईफाई हॉट स्पॉट संबंधी घोषणा पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने उन पर जमकर निशाना साधा है।
गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फिर लोगों से झूठ बोला है। वह बड़े झूठे हैं। उन्होंने 4.5 साल पहले ऐसा ही कुछ कहा था और अब चुनाव से मात्र 2 माह पहले यह बात कह रहे हैं। गंभीर ने कहा कि चुनावों को देखते हुए वह वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए 15GB डेटा फ्री देने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार 11000 wifi हॉटस्पॉट बनाने जा रही है।
 
मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार अपनी इस योजना को अमल में लाने के लिए 11 हजार वाईफाई हॉटस्पॉट बनाएगी। इनमें 4000 बस स्टॉप पर होंगे जबकि 7000 हॉटस्पॉट बाजारों एवं अन्य स्थानों पर होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 170 से ज्यादा अंक उछला