Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धमकी देकर महिला से किया बलात्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahoba
महोबा , शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (10:52 IST)
महोबा। उत्तरप्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शनिवार को यहां बताया कि घटना शुक्रवार शाम मुख्यालय की कांशीराम कॉलोनी में घटित हुई। एक महिला घर में अकेली थी और उसका पति मजदूरी के लिए गया था। इस बीच जयहिंद श्रीवास नामक युवक घर में घुस गया और असलहे से आतंकित कर महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस में शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मार देने धमकी देते हुए आरोपी भाग गया।
 
उन्होंने बताया कि देर शाम उसका पति घर आया तो महिला ने उसे घटना से अवगत कराया। इस मामले में सौंपी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मिल्कीपुरा निवासी आरोपी युवक जय हिंद श्रीवास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युवती ने दिखाई बहादुरी, हिंडन वायुसेना स्टेशन के पास पकड़ाया तेंदुआ