Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला ने ऑनलाइन खरीदी मिठाई, ढाई लाख रुपए का हुआ नुकसान

हमें फॉलो करें महिला ने ऑनलाइन खरीदी मिठाई, ढाई लाख रुपए का हुआ नुकसान
, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (08:34 IST)
मुंबई। मुंबई में 49 वर्षीय एक महिला को दिवाली के लिए मिठाई खरीदते समय ऑनलाइन धोखाधड़ी में 2.4 लाख रुपए का नुकसान हो गया। कुछ ही मिनटों में महिला के खाते से लगभग 2,40,310 रुपए निकाल लिए गए। पुलिस महिला के 2,27,205 रुपए को अन्य खातों में स्थानांतरित करने से रोकने में सफल रही।

मुंबई के उपनगर अंधेरी में रहने वाली पूजा शाह ने रविवार को भोजन पहुंचाने वाली ऐप पर मिठाई का ऑर्डर दिया और ऑनलाइन एक हज़ार रुपए का भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन भुगतान असफल (ट्रांजैक्शन फेल) हो गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, इसके बाद महिला को ऑनलाइन मिठाई की दुकान का नंबर मिला। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने उन्हें अपने क्रेडिट कार्ड की संख्या और फोन पर प्राप्त एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) साझा करने के लिए कहा। जानकारी साझा करने के कुछ ही मिनटों में महिला के खाते से लगभग 2,40,310 रुपए निकाल लिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस महिला के 2,27,205 रुपए को अन्य खातों में स्थानांतरित करने से रोकने में सफल रही। उक्त मामले के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

T20 WC 2022 : सिडनी में टीम इंडिया को मिला खराब खाना, ICC से की शिकायत