Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

NRC में नहीं आया नाम, महिला ने की आत्महत्या

हमें फॉलो करें NRC में नहीं आया नाम, महिला ने की आत्महत्या
, शनिवार, 31 अगस्त 2019 (16:07 IST)
तेजपुर। असम में सोनितपुर जिले के तेजपुर में एक महिला ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की अंतिम सूची में अपने परिवार के सदस्यों के नाम शामिल नहीं होने की अफवाह सुनने के बाद शनिवार को आत्महत्या कर ली। एनआरसी की अंतिम सूची शनिवार को जारी की गई।

तेजपुर के डोलाबारी में रहने वाली सायरा बेगम नाम की महिला ने आज सुबह एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति शमशेर अली ने बताया कि वह एनआरसी की अंतिम सूची को लेकर कल से ही तनाव में थी। महिला के पति और उसके दोनों बेटों के नाम 30 जुलाई, 2018 को प्रकाशित होने वाली एनआरसी की सूची में नहीं थे जबकि उसका खुद का नाम इसमें शामिल था।
ALSO READ: NRC की लिस्ट जारी, 3 करोड़ 11 लाख शामिल, 19 लाख लोगों की नागरिकता पर सवाल
अली ने दावा किया, उसे डर था कि एक बार फिर हमारा नाम सूची में शामिल नहीं होगा और इसका तनाव वह झेल नहीं सकी और आत्महत्या कर ली। अली ने बताया कि उसका और उसके दोनों बेटों का नाम एनआरसी की अंतिम सूची में शामिल है, लेकिन इसका पता लगने से पहले ही उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज जारी हुई एनआरसी की अंतिम सूची में 3.11 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं और 19 लाख लोगों को जगह नहीं मिली।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना लुढ़का, चांदी हुई 200 रुपए मजबूत