Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुधार गृह से भागी महिला, रास्ते में 4 घंटे में 2 बार हुआ दुष्कर्म

हमें फॉलो करें सुधार गृह से भागी महिला, रास्ते में 4 घंटे में 2 बार हुआ दुष्कर्म
, रविवार, 22 मई 2022 (13:14 IST)
राजस्थान के जोधपुर शहर में अपनी मासूम बेटी से मिलने जा रही एक महिला को पहले राजस्थान पुलिस के एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार और एक रिक्‍शा चालक ने मदद के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। हैरानी की बात है कि महज 4 घंटे के भीतर ही महिला से 2 अलग-अलग वारदातों में दुष्कर्म किया गया।

खबरों के अनुसार, दोनों वारदातें शुक्रवार रात को जोधपुर के मंडोर थाना इलाके में हुई हैं। यहां एक आपराधिक मामले में एक सुधार गृह में रह रही महिला को अपनी मासूम बेटी की याद आई। इस पर वह सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मारकर आधी रात को वहां से फरार हो गई।

इस बीच जब वह अपने घर की ओर जा रही थी तो उसकी मुलाकात एक एएसआई के रिश्तेदार से हुई। वह उसे मदद का आश्वासन देकर पुलिस थाने के पीछे बने क्वार्टर में ले गया। जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया।

टैक्सी चालक पहाड़ियों पर ले गया : इसके बाद रेलवे स्टेशन पर एक टैक्सी चालक ने भी मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। टैक्सी चालक महिला के हालात का फायदा उठाकर उसे कायलाना की पहाड़ियों पर ले गया। उसके बाद उसने वहां महिला से दुष्कर्म किया।

बाद में महिला ने सुबह अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इस पर परिजन उसे मंडोर थाने लेकर पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैरक नंबर 10 में सिद्धू, सुरक्षा में चूक, ड्रग्स-हथियार तस्करी मामले के आरोपी के साथ रखा