Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला गार्ड ने अस्पताल में मरीज को पीटा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें woman guard
नई दिल्ली , बुधवार, 1 जून 2016 (09:03 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ एक महिला गार्ड को मरीज की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गार्ड ने कतार में न लगने के लिए मरीज की पिटाई की। यह मरीज अपनी बेटी के साथ ओपीडी आया था।
 
उन्होंने बताया कि लंबी कतार होने के कारण मरीज बीच में घुसने लगा। गार्ड ने आपत्ति जताई तो उनके बीच बहस हो गई और गार्ड ने उसे थप्पड़ मार दिया। बाद में एक और गार्ड ने उसे पीटा। लोगों के बीचबचाव के बाद यह मामला शांत हुआ। गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को कार ने कुचला