Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां बनने वाली थी महिला नक्सली, प्रसव से पहले छोड़कर भाग गए साथी, 5 दिन के बच्चे के साथ किया सरेंडर

हमें फॉलो करें मां बनने वाली थी महिला नक्सली, प्रसव से पहले छोड़कर भाग गए साथी, 5 दिन के बच्चे के साथ किया सरेंडर
, गुरुवार, 16 मई 2019 (10:31 IST)
कांकेर में एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने अपने 5 दिन के बच्चे के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। गश्त के दौरानसुर क्षा बलों को महिला नक्सली मिली थी। गर्भवती होने के कारण महिला नक्सली चल नहीं पा रही थी। जिसके कारण उसके साथी नक्सली उसे वहीं जंगल में अकेला छोड़कर चले गए थे।
 
नक्सली प्रसव से पहले ही महिला नक्सली को आलपरस गांव में छोड़कर चले गए थे। नक्सलियों ने जहां उसे मरने के लिए छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।
 
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी सुनीता उर्फ हुंगी कट्टम (30) ने बुधवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुनीता सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र की निवासी है तथा उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत कुंएमारी एलओएस की सदस्य है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुनीता ने राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार और हिंसा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में मोदी की रैलियों को क्यों दी इजाजत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल