Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bengal: बीरभूम हिंसा में झुलसी महिला की मौत, मृतकों की संख्या 9 हुई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Birbhum violence
, सोमवार, 28 मार्च 2022 (18:59 IST)
रामपुरहाट (प. बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हुई हिंसा में झुलसी एक महिला की सोमवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 9 मृतकों में से 7 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। अधिकारी ने कहा कि महिला नजमा बीबी 65 प्रतिशत तक जल गई थी। उसकी हालत कल रात बिगड़ गई जिसके बाद उसे रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। आज सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसी अस्पताल में एक बच्चे समेत 3 लोगों का इलाज चल रहा है।

 
मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी रविवार को नजमा का बयान नहीं दर्ज कर पाए, क्योंकि उसकी हालत नाजुक थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हम उससे बात नहीं कर पाए, क्योंकि उसकी हालत ठीक नहीं थी। उस रात हुए हमले और हत्या के बारे में वह बहुत कुछ बता सकती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना-चांदी : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, दामों में आई इतनी गिरावट