Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (12:17 IST)
मुंबई। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी के बगल में ही थी।
 
उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया जिन्होंने हस्तक्षेप किया।
 
उन्होंने बताया कि विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस थाने पहुंचीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शव लेकर जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 4 की मौत