Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेलमंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति दी

हमें फॉलो करें रेलमंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति दी
, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (21:03 IST)
मुंबई। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को घोषणा की कि मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाएं बुधवार से यात्रा कर सकेंगी।
 
फिलहाल इन लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोग यात्रा कर पा रहे हैं।
 
महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए।
 
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार सुबह रेल अधिकारियों से कहा था राज्य के अनुरोध पर जल्द से जल्द विचार किया जाए।
webdunia
बाद में ट्विटर पर गोयल ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे 21 अक्टूबर से महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। 
 
उन्होंने कहा कि हम हमेशा से तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार के पत्र मिलने पर हमने इस यात्रा की इजाजत दे दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रीय रायफल्स ने 30 साल में मार गिराए 17000 आतंकी