Publish Date: Tue, 06 Jun 2017 (16:38 IST)
Updated Date: Tue, 06 Jun 2017 (16:40 IST)
गुड़गांव। यहां हैवानियत का मामला सामने आया है। एक महिला से ऑटो रिक्शा में कथिततौर पर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने उसकी 9 माह की बेटी को ऑटो से फेंक दिया इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 23 साल की एक महिला ने बताया कि 29 मई की रात को पति से झगड़ा होने के बाद वह अपने पिता के घर खांडसा गांव जा रही थी। जिस ऑटो मे वह बैठी उसमें पहले से तीन लोग पहले से सवार थे। वह अपनी 9 माह की बच्ची के साथ इस ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर जाने पर आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
उसने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया और उसकी बेटी रोने लगी। इस आरोपियों ने रो रही बच्ची को छीनकर ऑटो रिक्शा से फेंक दिया। बच्ची घायल होकर रास्ते में ही तड़पती रही और आरोपी ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेस वे से सटे ओल्ड खांडसा रोड पर गैंगरेप किया। महिला आईएमटी मानेसर के पास के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और रेप का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पहले बच्ची की हत्या करने की बात ही बता रही थी, लेकिन बाद में बताया कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार भी किया।