Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर बने 'जिनपिंग'

हमें फॉलो करें दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर बने 'जिनपिंग'
, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (14:57 IST)
कोलकाता। एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद की झलक दुर्गा पूजा पांडाल में भी दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दुर्गा पूजा पंडाल में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
मुर्शिदाबाद के इस अनोखे पंडाल में मां दुर्गा 'जिनपिंग' का संहार करती दिखाई दे रही हैं। इसमें जिनपिंग का सिर धड़ से अलग दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मुझे लगता है कि बंगाली अपनी कूटनीति के लिए जाने जाते हैं।
 
 
हालांकि कई लोगों को थरूर की यह टिप्पणी रास नहीं आई और उन्होंने इसके लिए शशि थरूर को आड़े हाथों भी लिया। लोगों ने उनसे सवाल किया कि जिनपिंग को इस तरह दिखाने से उन्‍हें क्‍यों तकलीफ हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19: विश्व में कोरोना से 4.17 करोड़ लोग संक्रमित, 11.37 लाख लोग मृत