Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में भिड़े वाहन, 1 की मौत

हमें फॉलो करें यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में भिड़े वाहन, 1 की मौत
, शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (15:47 IST)
नोएडा (उप्र)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को सुबह घने कोहरे के चलते दर्जनभर वाहन आपस में भिड़ गए जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रेटर नोएडा के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आते समय आगे चल रहे एक ट्रॉले से स्विफ्ट कार टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे 1-1 कर के दर्जनभर वाहन टकराते चले गए।
 
अभिनंदन ने बताया कि इस घटना में वृंदावन-मथुरा के रहने वाले पंकज की मौत हो गई। बृजबिहारी अनुराग शर्मा, गौरव मणि त्रिपाठी, सुरेश मंडल, ओंकार सिंह सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 
इस बीच थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-98 के पास शनिवार सुबह किसी वाहन ने एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी कुछ समय का दर्द, लंबे समय का फायदा : मोदी