Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए योग आवश्यक : चौहान

Advertiesment
हमें फॉलो करें योग
भोपाल , सोमवार, 12 जनवरी 2015 (18:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में बड़ा काम करने और आगे बढ़ने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है। 
 
चौहान सोमवार ने यहां बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरागढ़ में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और योग आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जो मनुष्य नहीं कर सकता। मनुष्य जीवन का बेहतर उपयोग होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार ऐसा व्यायाम है जिसमें शरीर के सभी अंगों का व्यायाम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
 
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे योग का महत्व समझें, इसी उद्देश्य से सामूहिक 'सूर्य नमस्कार' का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज पश्चिम भी योग के महत्व को स्वीकार रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने बच्चों से कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग और प्राणायाम करें। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi