Publish Date: Mon, 14 Aug 2017 (11:27 IST)
Updated Date: Mon, 14 Aug 2017 (13:26 IST)
नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को लोगों की समस्या के समाधान के लिए पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में स्वराज केंद्र का उद्घाटन किया।
यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश एक बड़े परिवर्तन के करीब है और भले ही आज स्वराज इंडिया एक बड़ी ताकत न हो लेकिन यह देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय पार्टी है।
इस अवसर पर नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि पार्टी इस माह के अंत तक दिल्ली में ऐसे 20 केंद्र खोलना चाहती है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों को दिल्ली के लोगों की समस्याओं जैसे राशनकार्ड, पेंशन, पहचान पत्र बनवाने में मदद करने और किसी भी तरह की अन्याय और अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए खोला गया है। स्वराज केंद्र लोगों की मजबूत आवाज बनेगा। (भाषा)