Publish Date: Mon, 22 May 2017 (12:22 IST)
Updated Date: Mon, 22 May 2017 (12:25 IST)
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 31 मई को अयोध्या आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे योगी विवादित धर्मस्थल में प्रतिष्ठापित 'रामलला' के दर्शन कर सकते हैं। राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास के जन्म महोत्सव में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री फैजाबाद मंडल के विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
योगी अयोध्या के विकास के लिए नई परियोजनाओं का भी ऐलान कर सकते हैं। उनके अयोध्या दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वे प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में हनुमानजी के दर्शन कर सकते हैं। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Mon, 22 May 2017 (12:22 IST)
Updated Date: Mon, 22 May 2017 (12:25 IST)