Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के दरबार में उमड़ी भीड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के दरबार में उमड़ी भीड़
गोरखपुर , रविवार, 10 दिसंबर 2017 (11:59 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में दरबार लगाकर फरियादियों से मुलाकात की। 'जनता दरबार' में बड़ी संख्या में लोग तड़के से पहुंचना शुरू हो गए थे। योगी ने फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
 
योगी 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। सुबह अपने आवास से निकलने के बाद सबसे वे सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर गए और वहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
 
उन्होंने गुरु अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद आधा घंटा गौशाला में गुजारा। उसके बाद वे फरियादियों के बीच पहुंच गए। योगी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन में भाग लेने आए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फोर्टिस अस्पताल की मुश्किल बढ़ी, दर्ज हुआ मामला