ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामलला के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री योगी, तब कल्याण सिंह भी पहूंचे थे यहां...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yogi Adityanath
अयोध्या , मंगलवार, 30 मई 2017 (11:35 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'रामलला' का दर्शन करने वाले राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। वह बुधवार  सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे।
 
योगी के पहले 1991 में मुख्यमंत्री बनने के बाद कल्याण सिंह ने रामलला का दर्शन किया था। उनके साथ मंत्रिमंडल के कई सहयोगी भी थे। सिंह ने जिस समय रामलला का दर्शन किया था उस समय विवादित ढांचा विद्यमान था लेकिन योगी के समय ढांचा नहीं है और 'रामलला' मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर में स्थापित हैं।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार योगी रामलला के दर्शन के साथ ही हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री का श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। जन्मोत्सव मणिराम दास जी की छावनी में मनाया जा रहा है।
 
योगी इसके अलावा फैजाबाद मण्डल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाधव मामले में बौखलाए पाकिस्तान का नया पैतरा