Publish Date: Wed, 04 Oct 2017 (11:20 IST)
Updated Date: Wed, 04 Oct 2017 (11:22 IST)
पयन्नूर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में कमल खिलाने की तैयारी कर ली है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शाह के साथ किचेरी से कन्नूर तक पदयात्रा कर रहे हैं। यह पदयात्रा 10 किमी लंबी होगी और इसके लिए सीएम योगी केरल पहुंचने वाले हैं।
योगी ने इस अवसर पर कहा कि वह जागरुकता फैलाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल में राजनीतिक हत्याओं का दौर खत्म होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए भाजपा वहां की वामपंथी सरकार को जिम्मेदार मानती है। इन हत्याओं के विरोध में भाजपा अध्यक्ष शाह ने 15 दिन की जनरक्षा यात्रा शुरू की है।