Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी आदित्यनाथ नहीं देंगे रोजा इफ्तार पार्टी, टूटेगा यह रिकॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yogi Adityanath
लखनऊ , बुधवार, 14 जून 2017 (12:36 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से सम्बद्ध राष्ट्रीय मुस्लिम मंच रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगी। दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्‍यमंत्री आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश में 15 साल में यह पहला अवसर होगा जब राज्य में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं होगा। 
 
मंच से जुडे रईस खां ने बताया कि मंच जल्द ही इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगा। पार्टी में गाय के दूध से बने खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे। पार्टी में मांसाहार वर्जित रहेगा।
 
दूसरी ओर, करीब 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित नहीं करेंगे। हालांकि राज्यपाल राम नाईक अगले सप्ताह राजभवन में रोजा इफ्तार की दावत देंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रोजा इफ्तार की दावत देंगे। कांग्रेस 22 जून को रोजा रखने वालों को स्थानीय होटल में इफ्तार पार्टी देगी।
 
इफ्तार की दावत नहीं करने वाले योगी आदित्यनाथ भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले रामप्रकाश गुप्त ने भी इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया था, लेकिन राजनाथसिंह और कल्याण सिंह इसका आयोजन कर चुके हैं। रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन मुलायमसिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में नियमित हुआ था। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्टपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी