Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी आदित्यनाथ का पुलिसकर्मियों को नया फरमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yogi Adityanath
webdunia

अवनीश कुमार

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी महकमों में सुधार करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी कारण सोमवार को मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। जिसके तहत पुलिस अफसरों को सुबह दो घंटे दफ्तर में रहना होगा, साथ ही उन्हें जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी होंगी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि सुबह 9 से 11 बजे तक दफ्तर में रुककर जनता से मिलें, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनी जा सकें, लेकिन सिर्फ सुनें ही नहीं, कम से कम समय में इनका निस्तारण भी प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें।
 
बताते चलें कि दो दिन गोरखपुर प्रवास के बाद रविवार देर शाम लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह दस बजे अपने दफ्तर पहुंच गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकियों ने बदली चाल, अब कैश और हथियारों पर नजर