Publish Date: Sun, 19 Mar 2017 (16:26 IST)
Updated Date: Sun, 19 Mar 2017 (16:29 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधानसभा के चुनाव में किसी मुस्लिम को भले ही उम्मीदवार नहीं बनाया हो लेकिन योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में मोहसिन रजा को शामिल कर आलोचकों के मुंह बंद करने की कोशिश की है।
मोहसिन रजा शिया हैं। वे अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। उत्तरप्रदेश की टीम से रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं। 3 साल पहले ही वे भाजपा में सक्रिय हुए थे। चुनाव में उन्हें विभिन्न चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने वाले पैनल में शामिल किया गया था। रजा को 6 महीने के अंदर विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना होगा। वे अभी विधानसभा या विधान परिषद दोनों में किसी के सदस्य नहीं हैं।
मंत्रिमंडल में एक सिख बल्देव सिंह ओलख को भी शामिल किया गया है। राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले ओलख बिलासपुर क्षेत्र से चुनाव जीतकर आए हैं। (वार्ता)