Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में योगी, आज हो सकता है मंत्रियों के विभागों का फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में योगी, आज हो सकता है मंत्रियों के विभागों का फैसला
लखनऊ , मंगलवार, 21 मार्च 2017 (12:24 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने मंगलवार सुबह दिल्ली गए और वहां शीर्ष नेताओं से मंत्रिपरिषद के सदस्यों के विभाग आवंटन पर चर्चा होने की संभावना है।
 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 'भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे।'
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट अब आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दर्शा रही है। गोरखपुर के कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपनी सीट से इस्तीफे की पेशकश की है ताकि योगी इस सीट से चुनाव लडकर निर्वाचित हो सकें। सिंह ने इसकी पुष्टि भी की। इस समय योगी गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि योगी के मंत्रिपरिषद में शामिल सदस्यों को विभागों के आवंटन के बारे में भी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा हो सकती है।
 
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मंत्रियों के विभागों को लेकर जल्द घोषणा होने की संभावना है। योगी ने सिद्धार्थनाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा को मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनीलांड्रिंग मामले में शेखर रेड्डी समेत तीन गिरफ्तार