Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनचाहे गर्भ का डर, कंडोम नहीं मिला तो प्राइवेट पार्ट पर लगाया चिपकने वाला पदार्थ, चली गई जान

हमें फॉलो करें अनचाहे गर्भ का डर, कंडोम नहीं मिला तो प्राइवेट पार्ट पर लगाया चिपकने वाला पदार्थ, चली गई जान
, बुधवार, 25 अगस्त 2021 (20:56 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में बड़ा विचित्र मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गुप्तांग पर कंडोम की जगह चिपकने वाला पदार्थ (गोंद या फेवीक्विक) लगा लिया। इससे यौब संबंध बनाने के बाद युवक की मौत हो गई। 
 
दरअसल, सलमान मिर्जा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर एक होटल में पहुंचा। उसे डर था कि यौन संबंध बनाने के दौरान लड़की को कहीं गर्भ न ठहर जाए। इस दौरान उसके पास कंडोम भी नहीं था। यही कारण रहा कि उसने अनचाहे गर्भ से बचने के लिए घातक तरीका अपनाया और अपने गुप्तांग पर चिपकने वाला पदार्थ लगा लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद सलमान के शरीर के कई अंग खराब हो गए, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 22 जून की है। सलमान अहमदाबाद के फतेहवाड़ी इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि होटल पहुंचने पर दंपति ने ड्रग्स का भी सेवन किया था और फिर यौन संबंध बनाने का फैसला किया था। यौन संबंधों केदौरान सलमान ने गुप्तांग को सील करने के लिए चिपकने वाला पदार्थ का उपयोग किया था, लेकिन वह उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। 
 
जानकारी के मुताबिक अगले दिन उसे एक परिचित व्यक्ति ने झाड़ियों में बेहोश पाया। वहां उसे घर लाया गया। हालत बिगड़े पर उसे सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
पुलिस के मुताबिक सलमान अपने साथ चिपकने वाला पदार्थ रखता था और मिश्रण को अंदर करने के लिए व्हाइटनर के साथ इसका इस्तेमाल करते थे। पुलिस को संदेह है कि गोंद के इस्तेमाल से युवक की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FDI प्रस्ताव को मंजूरी : एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड में 15,000 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश को मोदी कैबिनेट की हरी झंडी