Publish Date: Mon, 16 May 2022 (17:30 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 (11:38 IST)
हैदराबाद के मलकाजगिरी पुलिस थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार एक युवक 3 दिन तक अपनी मां की लाश के साथ रहा। जब लाश दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने पुलिस में शिकायत की। बाद में जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नजारा देखकर चौंक गई।
खबरों के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के राचकोंडा कमिश्नर जोन के तहत आने वाले मलकाजगिरि पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां एक फ्लैट से लाश की बदबू आने पर लोगों की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला था।
पुलिस को शक है कि बेटे ने ही अपनी मां की हत्या की होगी। हालांकि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।