Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, इस तरह बची जान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, इस तरह बची जान...
, सोमवार, 14 मार्च 2022 (13:09 IST)
देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान के अलवर में रहने वाले एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि युवक ने पहले ही ट्वीट कर खुदकुशी करने की जानकारी दे दी थी। इस बीच युवक के करीबियों ने ट्वीट देखा तो तुरंत पुलिस को खबर कर दी।

खबरों के अनुसार, युवक ने खुदकुशी से पहले ही ट्वीट कर जानकारी दे दी थी। बाद में युवक के करीबियों ने ट्वीट देखा तो तुरंत राजस्थान पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने फौरन उसकी लोकेशन का पता किया तो वह सिग्नेचर ब्रिज की मिली।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक उन्‍हें देखकर यमुना में कूद गया। इसके बाद 3 पुलिसकर्मी यमुना में उसके पीछे कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया गया। युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज हुआ। बाद में परिजनों को बुलाकर युवक को परिवार के हवाले कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिख समाज के लिए बड़ी खबर, कृपाण पर लगी ये पाबंदी हटाकर सरकार ने दी राहत