Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Espionage case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​ने किया अदालत का रुख, मांगी नियमित जमानत

Advertiesment
YouTuber Jyoti Malhotra
youtuber jyoti malhotra News: जासूसी (Espionage) के संदेह में पिछले महीने गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) ​​ने मंगलवार को यहां की एक अदालत से नियमित जमानत का अनुरोध किया। मल्होत्रा के वकील ने यह जानकारी दी। मल्होत्रा ​​ने अपने वकील कुमार मुकेश के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार के समक्ष नियमित जमानत याचिका दायर की। वकील ने बताया कि अदालत ने पुलिस से 11 जून तक जवाब मांगा है।ALSO READ: Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा
 
ज्योति ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी : सोमवार को अदालत ने ज्योति ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी और मामले की सुनवाई 23 जून के लिए तय की थी। तैंतीस वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुई थी। हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसे पूछताछ के लिए बाद में 4 दिन और बढ़ाया गया। अदालत ने 26 मई को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
 
ज्योति मल्होत्रा का ​​यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' नाम से चैनल : हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा का ​​यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' नाम से चैनल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।ALSO READ: चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में थी। भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण 13 मई को दानिश को निष्कासित कर दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द