Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 (08:36 IST)
Updated Date: Wed, 03 Nov 2021 (08:56 IST)
प्रमुख बिंदु
-
अपनी होशियारी से जेबरा ने बचाई खुद की जान
-
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
एक जेबरा ने अपनी होशियारी से अपनी खुद की जान बचा ली है। सोशल मीडिया पर इन दिनों शिकार का एक अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है। एक जेबरा पर शेर ने हमला कर दिया था और दांत भी इसकी गर्दन में गड़ा लिए थे। लेकिन जेबरा अपनी चतुराई से बच निकला।
इन दिनों ऐसा ही एक वाइल्डलाइफ वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जेबरा और शेर के बीच भिड़ंत देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार जेबरा के ऊपर शेर ने तब अटैक किया, जब वो होने झुंड के साथ नदी के किनारे पानी पीने आया था।
शेर ने दौड़कर जेबरा को धरदबोचा। उसके बाद जेबरा की गर्दन पर उसने अपने दांत गड़ा दिए। काफी देर तक जेबरा खुद को शेर के चंगुल से निकालने की कोशिश करता रहा। इसके बाद एक समय ऐसा आया जब लगा कि अब जेबरा हार मान चुका है।
लेकिन तभी उसने अपनी गर्दन को शेर के पेट में रगड़ा। अचानक हुई इस हरकत से शेर सकपका गया और उसके दांत गर्दन से छूट गए। बस इसी 1 सेकंड में जेबरा वहां से भाग निकला।